गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का चौंकाने वाला बयान, पति के कथित अफेयर का दिया संकेत

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का चौंकाने वाला बयान, पति के कथित अफेयर का दिया संकेत

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तलाक की अफवाहें चल रही थीं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए अब एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दिया है, जिसने चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

हालिया इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर इशारों में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, “बहुत सारी ऐसी लड़कियां हैं”, जिससे अभिनेता के एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप की अटकलों को बल मिला है। सुनीता का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसी बातचीत में सुनीता ने उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भी गोविंदा पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “आप 63 साल के हो, आपको टीना की शादी कर देनी चाहिए, यश का करियर है।”

बेटे यश के करियर को लेकर भी सुनीता ने गोविंदा की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गोविंदा के बेटे होने के बावजूद यश ने कभी मदद नहीं मांगी और गोविंदा ने भी आगे बढ़कर सहायता नहीं की। सुनीता ने कहा, “मैंने उनसे साफ कहा तुम पिता हो या क्या?”

हालांकि सुनीता ने साफ किया कि तलाक की खबरें गलत हैं, लेकिन उनके बयानों ने गोविंदा और उनके पारिवारिक रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल, गोविंदा की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Category