क्या मार्को रुबियो क्यूबा के राष्ट्रपति बन सकते हैं? ट्रंप ने कहा, “मुझे तो अच्छा लगता है!”

क्या मार्को रुबियो क्यूबा के राष्ट्रपति बन सकते हैं?

अमेरिका और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच पहले से बढ़ती तनाव की पृष्ठभूमि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ट्रंप ने एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि अगर मार्को रुबियो क्यूबा के राष्ट्रपति बने, “तो मुझे वह अच्छा लगता है” लेकिन ऐसा कोई आधिकारिक निर्णय या नीति मौजूद नहीं है। यह टिप्पणी सिर्फ सोशल मीडिया की चर्चा और उनके हाल के कट्टर रुख से जुड़ी हुई नजर आती है।

ट्रंप ने क्यूबा को चेतावनी भी दी है कि अगर वह अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं करता है, तो उसे तेल या वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्यूबा लंबे समय तक वेनेज़ुएला से मिलने वाले तेल और धन पर निर्भर रहा है, लेकिन अब वह व्यवस्था समाप्त हो चुकी है।

ट्रम्प ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि वेनेज़ुएला के पिछले दो शासकों को क्यूबा ने “सुरक्षा सेवाएं” दी थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने लिखा कि अब वेनेज़ुएला के पास विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना अमेरिका है जो उसकी सुरक्षा करेगा, और क्यूबा को चाहिए कि “बहुत देर होने से पहले” अमेरिका से डील करे।

इस बयान के बाद लैटिन अमेरिकी देशों में प्रतिक्रिया मिल रही है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने अमेरिका के रुख को बढ़ती “आक्रामकता” बताया और कहा कि देशों को किसी बाहरी सत्ता के “दास” नहीं बनना चाहिए। क्यूबा के अधिकारियों ने भी किसी भी बाहरी हस्तक्षेप के सुझाव को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है।

विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप का यह रुख सोशल मीडिया और राजनीतिक बयानबाज़ियों का हिस्सा है और इसका क्यूबा के नेतृत्व में किसी वास्तविक बदलाव से कोई लेना‑देना अभी तक नहीं दिखता।

Category