ओडिशा के राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा इंडिया वन एयर का चार्टर्ड विमान शनिवार को क्रैश हो गया। विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें पायलट भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, पायलट को गंभीर चोटें आई हैं और अन्य सवारियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, 9-सिटर चार्टर्ड विमान राउरकेला से उड़ान भरने के बाद मात्र 10-15 किलोमीटर की दूरी तय करके एक खेत में गिर गया। गनीमत यह रही कि विमान किसी घर या नागरिक इलाके में नहीं गिरा, जिससे किसी स्थानीय निवासी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और बताया है कि तकनीकी खराबी या अन्य कारणों की संभावना पर गौर किया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए थे और सभी घायलों को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया गया।
- Log in to post comments