देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने औपचारिक तौर पर निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेन के विभिन्न डिब्बों, सुविधाओं और तकनीकी विशेषताओं की समीक्षा की और अधिकारियों को संचालन तैयारियों के बारे में निर्देश दिए।

रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को आरामदायक, तेज़ और आधुनिक स्लीपर सुविधा प्रदान करेगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सुविधाजनक बनेगी।
रेल मंत्री श्री वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि यात्रा का अनुभव और सेवाओं का स्तर दोनों ही विश्व-स्तरीय होंगे, और देश में रेल सुधारों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगे।
- Log in to post comments