क्यूबा के राष्ट्रपति दियाज़-कानेल का समर्थन! “हम वेनेजुएला के लिए अपना खू*न देने को तैयार हैं”

क्यूबा के राष्ट्रपति दियाज़-कानेल का समर्थन! “हम वेनेजुएला के लिए अपना खून देने को तैयार हैं”

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल दियाज़-कानेल ने अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की सैन्य कार्रवाई से गिरफ्तारी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जताई है। दियाज़-कानेल ने न केवल उनकी तत्काल रिहाई की मांग की, बल्कि कहा कि क्यूबा और उसके लोग वेनेजुएला के समर्थन में अपना खून और जीवन देने को भी तैयार हैं।

एक सार्वजनिक संबोधन में उन्होंने अमेरिकी कार्रवाई को “राज्य आतंकवाद” और अपराधी हमला करार देते हुए कहा कि वेनेजुएला के खिलाफ यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और क्षेत्रीय शांति का उल्लंघन है। उन्होंने लैटिन अमेरिका के अन्य देशों से भी एकजुटता और समर्थन की अपील की।

दियाज़-कानेल ने यह भी जोर दिया कि क्यूबा वेनेजुएला को अकेला नहीं छोड़ेगा और उसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए बढ़-चढ़कर खड़ा रहेगा, भले ही इसके लिए खून और जीवन की अदायगी ही क्यों न करनी पड़े।

 

 

Category