latest News

असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट सांसद गौरव गोगोई को भारत-फिलिपींस संसदीय मित्रता समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस समूह का गठन भारत और फिलिपींस के बीच सहयोग, आपसी समझ और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 18वीं लोकसभा के सदस्यों के बीच कई संसदीय मित्रता समूहों का गठन किया है। इस पहल का उद्देश्य संसदीय संवाद के माध्यम से वैश्विक देशों के साथ निकट संबंध स्थापित करना और कूटनीतिक जुड़ाव को मजबूत करना है।