अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford पर बड़ा संकट: 90% टॉयलेट खराब, युद्ध तैयारी पर उठे सवाल

अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford पर बड़ा संकट: 90% टॉयलेट खराब, युद्ध तैयारी पर उठे सवाल

अमेरिकी नौसेना के सबसे उन्नत और महंगे विमानवाहक पोत USS Gerald R. Ford पर गंभीर तकनीकी समस्या सामने आई है। जहाज के अधिकांश शौचालय खराब हो जाने से हजारों सैनिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कई बार क्रू सदस्यों को शौचालय इस्तेमाल करने के लिए 45 मिनट तक लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है।

करीब 13 अरब डॉलर (लगभग 1.18 लाख करोड़ रुपये) की लागत से बने इस विशाल पोत पर एक समय में लगभग 4,600 कर्मी रह सकते हैं। लेकिन जहाज की वैक्यूम-आधारित कचरा प्रबंधन प्रणाली में खराबी आने के कारण बड़ी संख्या में टॉयलेट काम नहीं कर रहे। यह सिस्टम क्रूज जहाजों की तर्ज पर कम पानी इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन बार-बार तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, टॉयलेट सिस्टम की मरम्मत के लिए अब तक 40 से अधिक बार बाहरी सहायता लेनी पड़ी। वर्ष 2025 में 30 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि चार दिनों में 200 से अधिक खराबियों का रिकॉर्ड भी सामने आया। इंजीनियरिंग टीमें लंबे समय तक काम कर रही हैं, फिर भी समस्या पूरी तरह हल नहीं हो सकी है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सख्त बयान और संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनियों के बीच यह स्थिति अमेरिकी नौसेना की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि बुनियादी सुविधाओं की कमी सैनिकों के स्वास्थ्य और मनोबल को प्रभावित कर सकती है, जिससे किसी भी सैन्य अभियान की क्षमता पर असर पड़ सकता है।

Category