समझौते से किसानों को नुकसान नहीं, कृषि उत्पादों को अमेरिका में शून्य-शुल्क पहुंच: पीयूष गोयल

समझौते से किसानों को नुकसान नहीं, कृषि उत्पादों को अमेरिका में शून्य-शुल्क पहुंच: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते में भारत ने कृषि और डेयरी क्षेत्रों में अपनी ‘रेड लाइन’ पूरी तरह बरकरार रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते से भारतीय किसानों और MSME को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा, बल्कि भारत ने अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में एक बड़ी व्यापारिक बढ़त हासिल की है।

अंतरिम व्यापार ढांचे की घोषणा के कुछ घंटों बाद शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयल ने कहा कि भारत ने कुछ चुनिंदा वस्तुओं जैसे वाइन और स्पिरिट्स के लिए अपने बाजार को सीमित रूप से खोला है, जबकि कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की पूरी तरह सुरक्षा की गई है।

उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत भारत के कई कृषि उत्पादों को अमेरिका के बाजार में शून्य शुल्क के साथ प्रवेश मिलेगा, जिससे भारतीय किसानों, उद्यमियों और MSME को सीधा लाभ होगा।

Category