आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत पात्र लाभार्थियों को देशभर में सरकारी और निजी अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बड़ी राहत है।
लेकिन कई बार लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि उनके आसपास कौन-कौन से अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हैं। नतीजा यह होता है कि वे ऐसे अस्पताल पहुंच जाते हैं, जहां इलाज पर जेब से पैसा देना पड़ता है। इससे बचने के लिए पहले से यह जानना जरूरी है कि कौन सा अस्पताल आयुष्मान कार्ड स्वीकार करता है।
आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से 2 मिनट में आयुष्मान से जुड़े अस्पतालों की सूची देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hospitals.pmjay.gov.in पर जाएं
- अपना State चुनें (जैसे: Uttar Pradesh)
- फिर District चुनें (जैसे: Ghaziabad)
- Hospital Type में Public (सरकारी), Private (निजी) या All चुनें
- चाहें तो बीमारी/स्पेशलिटी (जैसे Heart, Cancer) चुनें, नहीं तो खाली छोड़ दें
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Search पर क्लिक करें
इसके बाद आपके सामने अस्पताल का नाम, पता, संपर्क नंबर और उपलब्ध इलाज सुविधाओं की पूरी जानकारी आ जाएगी।
आप गूगल प्ले स्टोर से “Ayushman App” डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐप में ‘Find Hospital’ विकल्प पर क्लिक करके सीधे अपने राज्य और जिले के आयुष्मान अस्पताल खोज सकते हैं।
इस तरह, अस्पताल जाने से पहले ही आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वहां आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिलेगा या नहीं—और बेवजह खर्च से बच सकते हैं।
- Log in to post comments