पूर्व JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी त्यागी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की। पत्र में केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार को चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर की तरह भारत रत्न की उपाधि मिलनी चाहिए।
हालांकि, इस मामले में उनकी अपनी पार्टी JDU ने उनका समर्थन नहीं किया। पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि केसी त्यागी का यह निजी विचार है और इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि नेताओं को यह तक नहीं पता कि केसी त्यागी पार्टी का हिस्सा हैं या नहीं।
राज्यसभा चुनाव से पहले केसी त्यागी काफी सक्रिय हैं, लेकिन जेडीयू के अन्य नेता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। केसी त्यागी के कई बयान अब पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। जेडीयू प्रवक्ता ने संकेत दिए हैं कि केसी त्यागी के बयान से पार्टी दूरी बना रही है, जिससे उनके पार्टी में बने रहने पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से कोई औपचारिक निर्णय सामने नहीं आया है।
- Log in to post comments