26/11 मुंबई आ*तंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने स्पेशल NIA कोर्ट में पैरवी के लिए अपनी पसंद के वकीलों के नाम सौंपे

26/11 मुंबई आ*तंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने स्पेशल NIA कोर्ट में पैरवी के लिए अपनी पसंद के वकीलों के नाम सौंपे

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से जुड़े मामले में एक अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। तहव्वुर राणा ने पटियाला हाउस कोर्ट स्थित स्पेशल NIA कोर्ट के समक्ष अपनी पैरवी के लिए अपनी पसंद के वकीलों के नाम जमा कराए हैं।

कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को निर्देश दिया है कि वह राणा द्वारा सुझाए गए वकीलों की सहमति प्राप्त करे। इसके बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह कदम आरोपी के कानूनी अधिकारों के तहत उठाया गया है, ताकि उसे अपनी पसंद के अधिवक्ताओं द्वारा प्रतिनिधित्व मिल सके।

26/11 मुंबई आतंकी हमला भारत के इतिहास के सबसे भयावह आतंकी हमलों में से एक माना जाता है, जिसमें 160 से अधिक लोगों की जान गई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। तहव्वुर राणा पर इस साजिश में अहम भूमिका निभाने के आरोप हैं।

इस मामले में अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां यह स्पष्ट होगा कि कौन से वकील तहव्वुर राणा की ओर से कोर्ट में पेश होंगे और आगे की कार्यवाही किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

Category