दिल्ली की अदालत से राहत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah पर तीखा हमला बोला।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “दो लोगों PM मोदी और अमित शाह ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। आज उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है, पैसा नहीं।”
यह बयान उस समय आया जब दिल्ली की अदालत ने कथित आबकारी नीति मामले में केजरीवाल समेत 21 अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि उनके जेल में रहने के दौरान उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और दिल्ली की शासन व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने सत्तारूढ़ दल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं तो वे 10 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएंगे।
अदालत के आदेश में जांच एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।
- Log in to post comments