पिता के निधन के बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे रिंकू सिंह, BCCI सचिव ने दी जानकारी

पिता के निधन के बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे रिंकू सिंह, BCCI सचिव ने दी जानकारी

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज Rinku Singh अपने पिता खंचंद्र सिंह के निधन के बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ आगामी मैच में नहीं खेलेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए और वहां से अपने गृह नगर अलीगढ़ पहुंच गए। उनके पिता लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और हाल ही में उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Board of Control for Cricket in India (BCCI) के सचिव Devajit Saikia ने पुष्टि की कि रिंकू सिंह टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे, जहां 1 मार्च को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मुकाबला खेला जाना है।

देवजीत सैकिया ने कहा,
“इस कठिन समय में मैं BCCI की ओर से रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए ताकि ग्रेटर नोएडा के अस्पताल पहुंच सकें, जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था। फिलहाल वह टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे। आगे की जानकारी मिलने पर हम अपडेट देंगे।”

इससे पहले भी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकू को पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत घर लौटे थे। हालांकि, बाद में टीम से जुड़ गए थे। अब पिता के निधन के बाद उन्होंने दोबारा घर लौटने का फैसला किया है।

Category